नई दिल्लीः अभिनेत्रियों को कई बार अपनी फिल्मों के लिए अलग-अलग शहरों में जाना पड़ता है लेकिन कई बार वो उनके लिए एक बुरा सपना भी साबित हो जाता है। फैंस का उत्साह तो तैनात की गई सिक्योरिटी की भी परवाह नहीं करता और उसे लांघते हुई कुछ ऐसी हरकत कर जाता है जिससे अभिनेत्रियों को शर्मसार हो जाना पड़ता है।
इस बार पब्लिक में बदसलूकी का शिकार हुई हैं 'स्पेशल 26' की अभिनेत्री काजल अग्रवाल जो पहुंची थी अपनी आगामी फिल्म के आडियो लॉन्च में लेकिन जो हुआ वो चौकाने वाला था।
काजल चेन्नई में तमिल फिल्म 'पुली' के संगीत के लान्च के मौके पर पहुंची थीं लेकिन उनके फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।
वीडियों में देखा जा सकता है कि पीली साड़ी में काजल को किस तरह एक रिसॉर्ट के बाहर उनके फैंस ने रोक रखा है। काजल भी थोड़े समय के लिए शांत रही लेकिन जल्द उन्होंने अपना आपा खो दिया। उनका शोषण करने के लिए वो जनता पर खूब चिल्लाते हुए दिख रही हैं।
बाद में वो बचते-बचाते रिसॉर्ट के अंदर चली तो जाती है लेकिन उनके फैंस वहां पर निडर होकर खड़े रहते हैं। अगली स्लाइड में देखिए पूरा वीडियो और जानिए बाकी अभिनेत्रियों के बारे में जो पब्लिक में शोषण का शिकार हो चुकी हैं-