1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटे के 5वें जन्मदिन पर काजोल और अजय उत्साहित

बेटे के 5वें जन्मदिन पर काजोल और अजय उत्साहित

 Written By: IANS
 Published : Sep 14, 2015 09:50 am IST,  Updated : Sep 14, 2015 11:41 am IST

मुंबई: बॉलीवुड जोड़ी काजोल और अजय देवगन का बेटा युग रविवार को पांच साल का हो गया है। इसे लेकर अभिनेत्री काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह खुशी और गर्व का क्षण

बेटे के 5वें जन्मदिन पर...- India TV Hindi
बेटे के 5वें जन्मदिन पर काजोल और अजय उत्साहित

मुंबई: बॉलीवुड जोड़ी काजोल और अजय देवगन का बेटा युग रविवार को पांच साल का हो गया है। इसे लेकर अभिनेत्री काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह खुशी और गर्व का क्षण है, जबकि अजय को लगता है कि समय कितनी जल्दी बीतता है। काजोल रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग में व्यस्त हैं उन्होंने ट्विटर पर साझा किया , "आज युग 5 साल का हो गया है इसके लिए खुशी और गर्व है।"

india tv


वहीं फिल्म 'दृश्यम' के अभिनेता अजय देवगन ने प्रशंसकों और फॉलोवर को 'शुभकामनाओं' के लिए धन्यवाद कहा।
अजय ने ट्विटर पर लिखा, "समय बीत रहा है। युग आज पांच साल का हो गया है। सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।"
india tv
काजोल और अजय ने 1999 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं। दोनों ने एक साथ 'इश्क', 'प्यार तो होना ही था' और 'राजू चाचा' जैसी हिट फिल्में दीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन