1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘द कपिल शर्मा शो’ फिर से होगा शुरू, सोनी टीवी ने की पुष्टि 'लौट रहे हैं कपिल शर्मा'

‘द कपिल शर्मा शो’ फिर से होगा शुरू, सोनी टीवी ने की पुष्टि 'लौट रहे हैं कपिल शर्मा'

 Published : Nov 17, 2017 06:44 pm IST,  Updated : Nov 17, 2017 06:45 pm IST

हास्य अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म 'फिरंगी' के प्रचार में व्यस्त हैं। खान ने कहा, "उनकी फिल्म 'फिरंगी' 24 नवंबर को रिलीज होगी।

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma Image Source : PTI

मुंबई:  हास्य कलाकार कपिल शर्मा जल्द ही अपने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम 'द कपिल शर्मा शो' के साथ छोटे पर्दे पर जोरदार तरीके से वापसी करेंगे। चैनल के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। सोनी एंटरटेनमेंट के कार्यकारी उपाध्यक्ष और बिजनेस हेड दानिश खान ने बताया, "कपिल जल्द वापसी करेंगे।"

हास्य अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म 'फिरंगी' के प्रचार में व्यस्त हैं। खान ने कहा, "उनकी फिल्म 'फिरंगी' 24 नवंबर को रिलीज होगी। हम कपिल के प्रशंसक हैं। यहां तक कि हम प्रचार के लिए अलग से शो भी कर रहे हैं। उन्होंने अच्छी फिल्म बनाई है और यह सफल होगी। इसके बाद कपिल सोनी पर जोरदार तरीके से वापसी करेंगे।"

चैनल ने अगस्त में कपिल और उनके शो को कुछ समय के लिए विराम देने की घोषणा की थी। चैनल के एक प्रवक्ता ने कहा था कि कपिल ने आपसी सहमति से ब्रेक लिया और स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक होने के बाद वह दोबारा शूटिंग शुरू करेंगे।

'फिरंगी' का प्रचार करने के लिए कपिल इस सप्ताह जब 'सुपर डांसर चैप्टर 2' के सेट पर पहुंचे, तो उनके लिए यह भावपूर्ण क्षण था और लगा, जैसे यह 'द कपिल शर्मा शो' का सेट हो।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन