1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा से घूस के मामले पर CM फड़णवीस ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा

कपिल शर्मा से घूस के मामले पर CM फड़णवीस ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा

 Published : Sep 09, 2016 07:16 pm IST,  Updated : Sep 09, 2016 07:16 pm IST

कपिल शर्मा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से घूस मांगे जाने पर शिकायत की थी। मुंबई के शहरी निकाय में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में शिकायत पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शुक्रवार को बीमएमसी अफसर पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

kapil- India TV Hindi
kapil

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से घूस मांगे जाने पर शिकायत की थी। मुंबई के शहरी निकाय में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में शिकायत पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शुक्रवार को बीमएमसी अफसर पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। कपिल शर्मा ने कहा कि वह एक नया दफ्तर बनाना चाहते हैं, इसकी अनुमति के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने उनसे 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी है।

इसे भी पढ़े:- घूस मांगे जाने पर भड़के कपिल शर्मा, PM मोदी से किया सवाल- क्या ये अच्छे दिन हैं?

कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट किया, "मैं विगत पांच वर्षो से 15 करोड़ रुपये आयकर के रूप में अदा कर चुका हूं, फिर भी मुझे एक कार्यालय बनाने के लिए पांच लाख रुपये बीएमसी को रिश्वत देना पड़ेगा? क्या यही हैं आपके अच्छे दिन?" हास्य अभिनेता के गंभीर आरोप से चकित मुख्यमंत्री फड़णवीस ने तुरंत ट्वीट कर कहा, "कपिल भाई, आप रिश्वत के आरोप से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध कराएं।"

फड़णवीस ने आगे लिखा, "कपिल भाई कृपया सभी सूचनाएं उपलब्ध कराएं। मैंने नगर निगम आयुक्त को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। हम दोषियों को नहीं बख्शेंगे।"

बीएमसी पर शिवसेना-भाजपा काबिज है।

बीएमसी के सर्तकता अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप को गंभीरता से लिया गया है और कपिल से एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराने तथा रिश्वत मांगने वाले अधिकारी की पहचान बताने को कहा गया है। उधर, इस मुद्दे पर कपिल शर्मा को फटकार लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राम कदम ने कहा, "जब यह घटना हुई थी, उसी समय उन्हें शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी। लेकिन बदले में शर्मा ने अपनी शिकायतों को हवा देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।"

भाजपा विधायक ने आगे कहा, "यह कोई बात नहीं है कि आप कितना कर भुगतान करते हैं। हां, भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए।" इस मामले में राजनीतिक लाभ उठाने की मंशा से भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि वह कपिल शर्मा के अनुभव से दुखी हैं।

शहरी निकाय पर शिवसेना के आभासी नियंत्रण और साल 2017 में बीएमसी के होने वाले चुनाव का जिक्र करते हुए सोमैया ने घोषणा की, "हम बीएमसी को घोटाला माफिया के शासन से मुक्त कराएंगे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन