1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल सिब्बल ने फिल्म 'जैनब..' की घोषणा की

कपिल सिब्बल ने फिल्म 'जैनब..' की घोषणा की

 Written By: IANS
 Published : May 10, 2015 04:06 pm IST,  Updated : May 10, 2015 04:06 pm IST

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल, अभिनेता जिमी शेरगिल और संगीत निर्देशक ललित पंडित ने आगामी सामाजिक-राजनीति रोमांटिक फिल्म 'जैनब-अ सेलिब्रेशन ऑफ ह्यूमैनिटी' की घोषणा की है। सिब्बल ने इसके पांच गाने लिखे

कपिल सिब्बल ने की...- India TV Hindi
कपिल सिब्बल ने की फिल्म जैनब की घोषणा

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल, अभिनेता जिमी शेरगिल और संगीत निर्देशक ललित पंडित ने आगामी सामाजिक-राजनीति रोमांटिक फिल्म 'जैनब-अ सेलिब्रेशन ऑफ ह्यूमैनिटी' की घोषणा की है। सिब्बल ने इसके पांच गाने लिखे हैं। शनिवार को एक कार्यक्रम में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया। इस दौरान सिब्बल द्वारा लिखी गई एक कव्वाली पर डांस प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के सूत्रधार टेलीविजन अभिनेता जय भानुशाली थे।

इस मौके पर सिब्बल ने कहा, "सिनेमा जागरूकता लाने एवं सामाजिक संदेश का प्रसार करने का सबसे असरदार तरीका है। मैं इस फिल्म के माध्यम से खुशियों, मानवता और सौहाद्र्र के सिद्धांतों को संप्रेषित करना चाहूंगा।"

उन्होंने कहा, "जब तक हम अपना नजरिया और अपनी मानसिकता नहीं बदलेंगे, तब तक कोई कानून समाज में बदलाव नहीं ला पाएगा। अगर हम हमारे समाज को अधिक दयावान बनाना चाहते हैं, तो प्रत्येक की मानसिकता बदलने की जरूरत है।"

प्रणव सिंह निर्देशित-निर्मित 'जैनब-अ सेलिब्रेशन ऑफ ह्यूमैनिटी' में जिमी शेरगिल, आशुतोष राणा, संजय सूरी, हितेन तेजवानी और सुहा गजेंटो व अन्य कलाकार हैं।

फिल्म 2015 के अंत में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन