नई दिल्ली: जब भी सलमान खान और कैटरीना कैफ के बारे में जिक्र होत है तो उनकी लव लाइफ के बारे में एक बार जरूर होती है। जब अपने ब्रेकअप के बाद ये दोनों फिल्म एक था टाइगर में साथ दिखे थे तब तो उनके चर्चे परवान पर थे। और अब जब कैटरीना अपनी आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' के अभिनेता रणबीर के साथ रिश्ते में हैं तब भी कुछ लोग उनको सलमान के साथ जोड़ते हुए दिख जाते है।
इन सब पर कैटरीना कैफ ने आखिरकार अपनी खामोशी तोड़ी है और एक इंटरव्यू में इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "फिल्म 'एक था टाइगर' में मेरी और सलमान की इक्वेशन को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। मुझे लगता है कि हम सभी स्वभाव से थोड़े दृश्यरतिक होते हैं। लोग हमें ऐसे देखते है, 'अच्छा, सलमान और कैटरीना पहले एक प्रेमी जो़ड़ी रह चुके हैं, अब वो एक साथ फिर से फिल्म एक था टाइगर में काम करने वाले है', सभी लोग इस तरह से सोचते हैं। कल अगर मैं और सलमान, साथ में एक फिल्म की घोषणा करते हैं तो फिर से ऐसी बाते बनेंगी। लोग फिरसे हम में रुचि लेगें ही।"
ये भी पढ़ें- VIDEO: सलमान को इस बच्ची ने बताया अपना पति

यही नहीं, कैटरीना ने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और उनकी पिछली ग्रलफ्रेंड दीपिका के प्रति भी लोगों के नजरिए को सामने रखा। ये दोनों ब्रेकअप के बाद फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में साथ दिखे थे और एक बार फिर इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' में नजर आएंगे।
अगली स्लाइड में जानिए कैटरीना ने रणबीर-दीपिका के बारे में क्या कहा-