1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तलाक की खबरों पर सलमान के स्टाइल में भड़के कुणाल

तलाक की खबरों पर सलमान के स्टाइल में भड़के कुणाल

 Published : Apr 16, 2016 06:18 pm IST,  Updated : Apr 16, 2016 06:19 pm IST

कुणाल खेमू और सोहा अली खान के तलाक की खबरें पिछले काफी दिनों से मीडिया में आ रही है। लेकिन कुणाल ने इस खबर को खारिज करते हुए इसे सिर्फ अफवाह बताया है।

kunal- India TV Hindi
kunal

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू और सोहा अली खान के बारे के पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि अब ये दोनों भी एक दूसरे तलाक लेने वाले हैं। दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की थी। लेकिन अब कुणाल खेमू ने इस खबर को खारिज करते हुए इसे सिर्फ अफवाह बताया है। कुणाल ने इस खबर से इनकार किया है कि वह और उनकी पत्नी सोहा अली खान शादी के बंधन में बंधने के एक वर्ष बाद अलग हो रहे हैं।

kunal
kunal

इसे भी पढ़े:- खेमू के फिल्म चुनने में दखल नहीं देतीं सोहा

फिल्म 'भाग जॉनी' के अभिनेता ने ट्विटर पर मीडिया की इन खबरों को खारिज किया कि वह और उनकी पत्नी तलाक लेने जा रहे हैं। कुणाल ने लिखा, "क्या? क्यों मेरी शादी मुसीबत में है? क्यों मैं तलाक लेने जा रहा हूं? क्या मैं एक अलग वास्तविकता में हूं या लोग इस अफवाह को फैला रहे हैं। उन्होंने तलाक को लेकर फैल रही अफवाहों के संबंध में कहा, "एक बार मैंने जो कमिटमेंट दे दी तो फिर मैं प्रेस की भी नहीं सुनता।"

kunal
kunal

खबरों की मानें तो कहा जा रहा था कि इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था। लेकिन अब कुणाल ने इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए ये बता दिया कि सोहा और उनके बीच में सब कुछ ठीक है और दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं। कुणाल 25 जनवरी, 2015 को सैफ अली खान की छोटी बहन सोहा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन