1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनील दत्त से जुड़ी कुछ खास बातें जिन्हें आप जानना चाहेंगे

सुनील दत्त से जुड़ी कुछ खास बातें जिन्हें आप जानना चाहेंगे

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 06, 2015 12:32 pm IST,  Updated : Jun 16, 2015 05:10 pm IST

नई दिल्ली: सुनील दत्त ने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। कई फिल्मों में उनके रोल के लिए दर्शकों ने उन्हें खूब सराहा। आपको बता दें कि 1955 में

सुनील दत्त से जुड़ी...- India TV Hindi
सुनील दत्त से जुड़ी कुछ खास बातें जिन्हें आप जानना चाहेंगे

नई दिल्ली: सुनील दत्त ने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। कई फिल्मों में उनके रोल के लिए दर्शकों ने उन्हें खूब सराहा। आपको बता दें कि 1955 में रेलवे प्लेटफॉर्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुनील दत्त ने करीब छह फिल्मों के बाद  मदर इंडिया से सफलता का स्वाद चखा था।

पढ़िए हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता सुनील दत्त के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

1. सुनील दत्त ने तकरीबन 20 फिल्मों में डकैत का किरदार निभाया। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने कुछ दिन रेडियो सीलोन में रेडियो जौकी की भी भूमिका अदा की। नरगिस उनकी सबसे पसंदीदा अभिनेत्री थी और वो हमेशा से ही उनका इंटरव्यू लेने के लिए लालायित रहते थे। लेकिन नरगिस के साथ अपने पहले इंटरव्यू में ही वो इतना घबरा गए की उनके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकला। नतीजतन यह इंटरव्यू कैंसिल करना पड़ा। खास बात यह है कि कुछ समय बाद उन्होंने मदर इंडिया (1957) में नरगिस के बेटे की भूमिका निभाई जिसके बाद इन दोनों को एक दूजे से प्यार हो गया  और फिर इन्होंने शादी कर ली।

अगली स्लाइड में जानिए सुनील दत्त के बारे में अनसुनी बातें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन