1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मॉडल से नन बनी सोफिया का बोल्ड वीडियो हुआ वायरल

मॉडल से नन बनी सोफिया का बोल्ड वीडियो हुआ वायरल

 Published : Sep 12, 2016 08:15 am IST,  Updated : Sep 12, 2016 08:16 am IST

अपने बयानों और बोल्ड तस्वीरों से हमेशा विवादों में रहने वाली सोफिया हयात एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। सोफ़िया ने इंस्ट्राग्राम पर अपना बेहद बोल्ड वीडियो शेयर किया है। मॉडल से 'नन' बनने वाली

Sofia Hayat- India TV Hindi
Sofia Hayat

अपने बयानों और बोल्ड तस्वीरों से हमेशा विवादों में रहने वाली सोफिया हयात एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। सोफ़िया ने इंस्ट्राग्राम पर अपना बेहद बोल्ड वीडियो शेयर किया है। मॉडल से 'नन' बनने वाली सोफ़िया इस वीडियो में वह बेहद बोल्ड अंदाज़ में नज़र आ रही हैं।

वीडियो की शुरुआत में सोफ़िया पहले साध्वी के लिबास में नज़र आती हैं, फिर वह टी -शर्ट में दिखती, इसके बाद उनका सर ढका हुआ लुक दिखता है और फिर इस लुक के बाद वह ब्रा पहने नज़र आती हैं। वीडियो के आख़िर में वह आदमी के लुक में दिख रही हैं।

वीडियो में सोफिया कह रही हैं 'नमस्ते मैं गाया सोफ़िया हूँ '

ग़ौरतलब है कि सोफिया ने कुछ ही दिन पहले 'नन' बनने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था, ''अपने जीवन से परेशान होकर मैंने खुद को ख़त्म करने का भी फैसला कर लिया था। लेकिन एक दिन जब मैं सो रही थी तो मुझे एक सकरात्मक ऊर्जा का एहसास हुआ। मुझे लगा कि भगवान ने मुझे यह जिंदगी दी है। इसके बाद मैंने उनकी शरण में जाने का फैसला किया।''

सोफिया 'नन' बनने के पहले अपने बोल्ड अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहती थी। अब इस वीडियो को देख कर तो यही लगता है कि कही वह अपने पुराने बोल्ड अवतार में वापस आने की तैयारी में तो नहीं हैं?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन