1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘पाकीजा’ एक्ट्रेस गीता कपूर को वृद्धाश्रम भेजा गया, नहीं लेने आया बेटा

‘पाकीजा’ एक्ट्रेस गीता कपूर को वृद्धाश्रम भेजा गया, नहीं लेने आया बेटा

 Published : Jun 01, 2017 08:36 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 08:41 pm IST

बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री गीता कपूर को एक माह बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उन्हें वृद्धाश्रम भेज दिया गया। गीता का बेटा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दोबारा उनकी सुध लेने वापस नहीं आया।

geeta kapoor- India TV Hindi
geeta kapoor

मुंबई: बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री गीता कपूर को एक माह बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उन्हें वृद्धाश्रम भेज दिया गया। गीता का बेटा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दोबारा उनकी सुध लेने वापस नहीं आया।

एक माह से अस्पताल में भर्ती गीता के लंबे बिल का भुगतान निर्माता अशोक पंड़ित और रमेश तौरानी ने किया और उन्होंने ही गीता को अंधेरी स्थित जीवन आशा वृद्धाश्रम भेजने का इंतजाम भी किया। पंडित ने ट्वीट किया, गीता कपूर जी को अंधेरी के जीवन आशा वृद्धाश्रम में शिफ्ट कराने के बाद राहत महसूस कर रहा हूं। वह मुस्कुरा रहीं हैं और जल्दी ही ठीक हो जाएंगी।

पाकीजा और रजिया सुल्तान में अभिनय करने वाली गीता को अनियमित रक्तचाप की शिकायत के चलते उनके बेटे ने गोरेगांव के एसआरवी अस्पलात में भर्ती कराया था। मां को भर्ती कराने के बाद एटीएम से पैसा निकालने की बात कह कर गया बेटा इसके बाद कभी नहीं लौटा।

ये भी पढ़ें

पंड़ित ने अपने ट्वीट में कहा, डॉ. त्रिपाठी, जीवन आशा वृद्धाश्रम और रमेश तौरानी जी गीता कपूर जी को आपने जो सहयोग दिया उसके लिए शुक्रिया। हम मिल कर उनका गौरव वापस लाएंगे। गीता का उपचार करने वाले चिकित्सक का कहना है कि गीता को विश्वास था कि उनका बेटा उनके लिए वापस लौट कर आएगा।

एसआरवी अस्पताल के डॉ दिपेन्द्र त्रिपाठी ने कहा, जब वह गया वह वहीं थीं। तो उनको वही सब याद है और कहती हैं, कि वह पैसे ले कर वापस आएगा। यह बहुत दुखद घटना है...सबसे आश्चर्य वाली बात तो यह है कि मीडि़या में रिपोर्ट आने के बाद भी उनका कोई रिश्तेदार नहीं आया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन