1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्रूज शिप से ड्रग्स की बरामदगी का संबंध बॉलीवुड से है: NCB के डायरेक्टर

क्रूज शिप से ड्रग्स की बरामदगी का संबंध बॉलीवुड से है: NCB के डायरेक्टर

 Written By: PTI
 Published : Oct 04, 2021 08:43 am IST,  Updated : Oct 04, 2021 05:53 pm IST

इस मामले में बॉलीवुड कनेक्शन है और एनसीबी केस में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

NCB director says Seizures of drugs from cruise ship have links with Bollywood - India TV Hindi
क्रूज शिप से ड्रग्स की बरामदगी का संबंध बॉलीवुड से है: NCB के डायरेक्टर  Image Source : TWITTER: ANI

मुंबई में एक जहाज से अभिनेता शाहरूख खान के बेटे समेत आठ युवाओं के पकड़े जाने के बाद स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के प्रमुख एस एन प्रधान ने कहा कि जांच एजेंसी ‘बॉलीवुड कनेक्शन’ और मादक पदार्थों के बड़े गिरोह का पता लगा रही है। प्रधान ने कहा कि एनसीबी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है और ‘नाइट पार्टी’ के आयोजकों और कार्यक्रम प्रबंधकों, जहाज के प्रबंधन अधिकारियों और मालिकों को मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है और इसमें उनकी संलिप्तता का पता लगाया जाएगा। 

एनसीबी के महानिदेशक ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इसमें ‘बॉलीवुड कनेक्शन’ है और हम मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। हम मादक पदार्थ के इस मामले के पीछे मुख्य आपूर्तिकर्ता और पूरे गिरोह का पता लगा रहे हैं। प्रधान ने कहा कि एजेंसी ‘‘पेशेवर तरीके से अपनी जांच करेगी।’’ 

मुंबई ड्रग्स पार्टी: आर्यन खान को लेकर NCB की अरेस्ट रिपोर्ट आई सामने, जानिए क्या लिखा है

प्रधान ने कहा कि एजेंसी ने कड़ी मेहनत की है और कुछ समय से इस मामले में सुराग पर काम कर रही थी, जिसके बाद एनसीबी के 22 अधिकारियों की एक टीम ‘‘यात्रियों के रूप में’’ कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर सवार हो गई और प्रतिबंधित सामग्री की तलाश में छापेमारी शुरू की। 

जहाज पर छापेमारी के दौरान एमडीएमए, एक्स्टेसी, कोकीन, एमडी (मेफेड्रोन) और चरस जैसे मादक पदार्थ बरामद किए गए। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन