नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपने एक मशहूर फिल्म अदाकारा होने के साथ टेलीविजन अभिनेत्री, निर्माता-निर्देशक भी रह चुकी हैं। आज वह हिन्दी सिनेमाजगत का एक जाना-माना नाम हैं। लेकिन अपनी फिल्मों से ज्यादा नीना अपने हॉट फोटोशूट, प्रेम प्रसंग और नई सोच को लेकर काफी मशहूर रही हैं। नीना गुप्ता का जन्म दिल्ली में हुआ और उन्होंने सनावर लौरेंस स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। उनके पिता का नाम आर.एन. गुप्ता था। उन्होंने मास्टर डिग्री संस्कृत में हासिल की और इसी प्राचीनतम भाषा से संबंधित विषय में एम.फिल. किया।
इसे भी पढ़े:- बच्चों के लिए स्कूल खोलना चाहती हैं रवीना
नीना गुप्ता अस्सी के दशक में प्रसिद्ध क्रिकेटर विलियम रिचर्डस के साथ अपने प्रेम संबंधों के कारण काफी चर्चा में रहीं और 1989 में उन्होंने विलियम से शादी किए बिना बेटी मसाबा को जन्म दिया। बिन ब्याही मां बनकर उन्होंने भारतीय समाज को चर्चा का एक और विषय दे दिया।
क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक सर विलियम रिचर्डस और बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता के रिलेशन ने काफी दिनों तक सुर्खियां बटोरीं। दुनिया के खतरनाक से खतरनाक गेंदबाजों की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाने वाले विलियम रिचर्डस नीना गुप्ता के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए। एक हसीना और खिलाड़ी की इस जोड़ी ने बड़ा धमाल मचाया।
दोनों की रिलेशनशिप काफी अलग किस्म की थी। जब विलियम से नीना गुप्ता की मुलाकात हुई, तो वह पहले से ही शादीशुदा थे। यह बात जानते हुए भी नीना और विलियम का अफेयर चला। खिलाड़ी और हसीना की जोड़ी की यह रिलेशनशिप मगर औपचारिक शादी में तब्दील नहीं हो सकी।