1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाकिस्तानी अभिनेत्री अरमीना ने मसाला और बोल्ड फिल्मों पर दी राय

पाकिस्तानी अभिनेत्री अरमीना ने मसाला और बोल्ड फिल्मों पर दी राय

 Written By: IANS
 Published : Jul 24, 2015 11:42 am IST,  Updated : Jul 24, 2015 11:45 am IST

कराची: हिंदी फिल्म 'उफ! इट्स टू मच' से बॉलीवुड में कदम रख रही पाकिस्तानी अभिनेत्री अरमीना खान बालीवुड की फिल्मों में 'मसाला और सेक्स' का बोलबाला होने से चिंतित हैं। अरमीना की पाकिस्तानी फिल्म 'बिन

अभिनेत्री अरमीना ने...- India TV Hindi
अभिनेत्री अरमीना ने मसाला और बोल्ड फिल्मों पर दी राय

कराची: हिंदी फिल्म 'उफ! इट्स टू मच' से बॉलीवुड में कदम रख रही पाकिस्तानी अभिनेत्री अरमीना खान बालीवुड की फिल्मों में 'मसाला और सेक्स' का बोलबाला होने से चिंतित हैं। अरमीना की पाकिस्तानी फिल्म 'बिन रोये' पाकिस्तान में ईद पर रिलीज हुई। पाकिस्तानी समाचारपत्र 'डॉन' ने गुरुवार को उनके हवाले से कहा, "लोगों को अहसास नहीं है कि मैं पाकिस्तान से पहले बॉलीवुड में काम कर चुकी हूं। आमतौर पर कलाकारों ने पाकिस्तान से बॉलीवुड का रुख किया है।"

उन्होंने कहा, "लेकिन मैं बॉलीवुड को लेकर फिक्रमंद हूं।"

अरमीना को लगता है कि फिल्मों को उस समाज एवं दर्शकों को दर्शाना चाहिए, जहां से वे जन्म लेती हैं और साथ ही आप जितना कर सकते हैं, उससे ज्यादा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। लेकिन उनकी नजर में बॉलीवुड मसाला और सेक्स फिल्मों तक सीमित होकर रह गया है।

अरमीना ने कहा, "भारत इससे कहीं बढ़कर है। दर्शन, इतिहास, सपने और भारत की समृद्धि एवं इसके लोग कहां हैं?"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन