लॉस ऐंजेलिस:- बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय टीवी श्रृंखला 'क्वांटिको' के लिए लॉस एंजेलिस में 'पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड्स' 2016 का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। उन्हे यह आवार्ड 'न्यू टीवी सीरीज' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मिला हैं। प्रियंका ने 7 जनवरी को अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने प्रशंसकों को यह खबर देते हुए लिखा, " मैं बहुत खुश हूँ, धन्यवाद आप सभी का, मुझे वोट करने के लिए..मै कुछ नही हूं आपके बिना"इस पुरस्कार के लिए प्रियंका का मुकाबला एमा रॉबर्ट्स, जेमी ली कर्टिस, लिया मिशेल और मार्सिया गे हार्डन जैसी सेलेब्रिटीज से हुआ था। 'क्वांटिको' में उन्होंने एक एफबीआई एजेंट एलेक्स परिश का किरदार निभाया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में दमदार अभिनय और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता से वे सातवें आसमान पर हैं।इतना ही नहीं वह प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' में भी अभिनय कर रही हैं। इस फिल्म में वह एक पुलिसकर्मी के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल 4 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।साथ ही खबरें हैं कि वह रितेश सिधवानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'डॉन 3' में भी दिखेंगी। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि प्रियंका इस फिल्म में नहीं होगी, लेकिन रितेश सिधवानी ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।अगली स्लाईड में देखें प्रियंका के अवॉर्ड फंक्शन के फोटो।प्रियंका चोपड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय टीवी शो 'क्वांटिको' में अपने अभिनय के जरिए 'पीपुल्स च्वाइस अवॉर्डस' का खिताब अपने नाम किया।प्रियंका 'पीपुल्स च्वाइस अवॉर्डस' में 'न्यू टीवी सीरीज' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए चुनी गईं।प्रियंका ने कहा कि मैं बहूत खुश हूं, उन्होने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद करते हुए कहा कि, "मुझे वोट देनें के लिए शुक्रिया।"'पीपुल्स च्वाइस अवॉर्डस' के लिए प्रियंका का मुकाबला एमा रॉबर्ट्स, जेमी ली कर्टिस, लिया मिशेल और मार्सिया गे हार्डन जैसी सेलेब्रिटीज से हुआ।'क्वांटिको' में प्रियंका ने एक एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया है।प्रियंका 6 जनवरी को पीपुल्स च्वाइस अवार्डस में शामिल हुई थीं।