नई दिल्ली:- वेलेन्टाइन्स डे के मौके पर रिलीज होने वाली पुलकित सम्राट, यामी गौतम और उर्वशी रौतेला की नया गाना ‘हुआ है पहली बार’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के बोल लिखे हैं मनोज यादव ने अमाल मलिक ने इसमें म्यूजिक दिया है और इसे गाया है अमाल मलिक, अरमान मलिक और पलक मुचाल ने।
इसे भी पढ़े:- यामी और पुलकित का रोमांटिक सॉन्ग ‘सनम रे’ रिलीज हुआ
यह गाना उर्वशी रौतेला और पुलकित सम्राट पर फिल्माया गाया है। गाने की शुरुआत होती है उर्वशी से जो बाथरूम में शॉवर लेते हु्ए दिख रही हैं। गानें में कई जगहों पर उर्वशी बिकनी पहने हुए नजर आ रही हैं। वह इस गानें काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।
दिव्या खोसला कुमार के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म सनम रे में पुलकित, यामी और उर्वशी के अलावा ऋषि कपूर भी अह्म किरदार में नजर आएंगे।
रोमांस और अमाल, अरमान के शानदार म्यूजिक से सजा यह गाना यूथ को काफी पसंद आएगा। उर्वशी और पुलिक की शानदार कैमेस्ट्री को इस गानें में काफी पसंद किया जा रहा है।
सनम रे 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके ट्रेलर को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसके ट्रेलर और गानों ने दर्शकों में फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता बढ़ा दी है और उम्मीद भी यही है कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। जहां एक तरफ गाने में पुलकित और उर्वशी की कैमेस्ट्री को पसंद किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली यामी गौतम के साथ पुलकित की जो़ड़ी को भी लोगों ने अच्छा रिस्पोन्स दिया है।
दिव्या खोसला कुमार ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत फिल्म यारिया से की थी। उनकी इस फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना हासिल हुई थी।
अगली स्लाइड में देखिए उर्वशी और पुलकित का नया गाना:-