1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IIFA 2015: 'क्वीन' और 'हैदर' की झोली में गिरे कई अवॉर्ड

IIFA 2015: 'क्वीन' और 'हैदर' की झोली में गिरे कई अवॉर्ड

 Written By: PTI
 Published : Jun 08, 2015 09:26 am IST,  Updated : Jun 12, 2015 08:09 pm IST

कुआलालंपुर: विकास बहल की फिल्म क्वीन और विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर ने आज 16वें IIFA 2015 समारोह में कई अवॉर्ड अपने नाम किए। इनमें से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड जहां कंगना रनौत को मिला

फैंटम फिल्म्स के प्रमुखों में से एक अनुराग कश्यप ने क्वीन के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड स्वीकार करते हुए निर्देशक राजकुमार हिरानी के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया। उन्होंने कहा,  मैं नहीं जानता कि मुझे क्या कहना चाहिए। राजू सर, (राजुकमार हिरानी) मुझे आपसे प्यार है। मैं नहीं जानता कि यह फिल्म कैसे बन गई लेकिन यह किसी तरह बन ही गई। जब हमने फिल्म शुरू की थी, तब हमारे पास पैसे नहीं थे।

हिरानी को आमिर खान की प्रमुख भूमिका वाली और बेहद सराही गई फिल्म पीके के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। पीके ने यह पुरस्कार हासिल करने के लिए बहल की क्वीन, विशाल की हैदर, अभिषेक वर्मन की टू स्टेट्स और इम्तियाज अली की हाइवे को पीछे छोड़ दिया। हिरानी ने कहा, यह फिल्म निर्भीक होकर इस देश में धर्म के बारे में बात करती है और मैं इसके लिए अपने माता-पिता का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन