1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दोतरफा बातें नहीं, जिस पर भरोंसा होता है वही काम करती हैं राधिका

दोतरफा बातें नहीं, जिस पर भरोंसा होता है वही काम करती हैं राधिका

 Published : Aug 30, 2016 03:47 pm IST,  Updated : Aug 30, 2016 03:47 pm IST

राधिका आप्टे को उन अभिनेत्रियों में से एक कहा जाता है, जो किसी भी तरह की चुनौती लेने से झिझकी नहीं हैं। उन्होंने 'फोबिया, 'बदलापुर' और 'मांझी-द माउंटेन मैन' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में महिलाओं की भूमिकाओं के महत्व को बदला है।

radhika- India TV Hindi
radhika

मुंबई: अभिनेत्री राधिका आप्टे को उन अभिनेत्रियों में से एक कहा जाता है, जो किसी भी तरह की चुनौती लेने से झिझकी नहीं हैं। उन्होंने 'फोबिया, 'बदलापुर' और 'मांझी-द माउंटेन मैन' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में महिलाओं की भूमिकाओं के महत्व को बदला है। राधिका कभी सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखने से भी नहीं कतरातीं। राधिका का मानना है कि वह हमेशा वहीं काम करती हैं, जहां उन्हें भरोसा होता है और वह इसके परिणामों की भी चिंता नहीं करतीं।

इसे भी पढ़े:-

लक्मे फैशनवीक वीक (एलएफडब्ल्यू) विंटर/फेस्टिव 2016 में राधिका को डिजाइनर सरोज जालान के लिए शोस्टॉपर के तौर पर रैंप पर चलते देखा गया। सामाजिक मुद्दों पर उनके विचारों के लिए नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने से होने वाली घबराहट के बारे में पूछे जाने पर राधिका ने कहा, "अगर आप कुछ नहीं भी कहेंगे, तो भी आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। इसलिए, आप लोगों की नकारात्मक बातों से नहीं डर सकते। मैं दोतरफा बातें नहीं करती। इसलिए, जिस पर भरोसा करती हूं, वही काम करती हूं।"

भारतीय मनोरंजन जगत में एक दशक से भी अधिक लंबे करियर में राधिका ने वाणिज्यिक और सिनेमा से हट कर अलग चीजों के बीच संतुलन बनाना सीख लिया है। उनका कहना है कि वह एक अभिनेत्री के तौर पर और अधिक विकास करना चाहती हैं।

राधिका ने कहा, "मुझे और भी अधिक विकास करना है। एक कलाकार के तौर पर यह तो अभी मेरी शुरुआत है। कुछ फिल्में मैं चुनौती के कारण करती हूं और कुछ के पीछे के कारण अलग हैं। आशा है कि मुझे और भी अधिक फिल्में करने का अवसर मिले।"

अभिनेत्री का मानना है कि वह अभी लोकप्रियता के उच्च स्तर तक नहीं पहुंची हैं। उन्हें नहीं लगता कि दुनियाभर में हर जगह लोग उन्हें पहचानते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन