
डिंपल की खूबसूरती पर फ़िदा हो गए काका
प्यार की किताब रूपी जिंदगी में राजेश को अंजू महेन्द्रू से खासा लगाव था लेकिन कुछ बातों पर अनबन के चलते यह दोस्ती खत्म सी हो गई। लेकिन बॉबी फिल्म से हिट हुई डिंपल कपाड़िया के दिल पर भी काका राज करते थे और डिंपल की खूबसूरती के कायल काका ने विवाह किया। दोनों की जिंदगी में दो खूबसूरत बेटिंया भी आई। समय के साथ काका का स्टॉरडम कम होता गया और बाद में डिंपल के साथ भी रिश्तों में वह बात नहीं रही और दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। इसके बाद काका की जिंदगी में उनकी खास और सबसे राजदार दोस्त बनीं टीना मुनीम, लेकिन इस दोस्ती में भी ठहराव नहीं था। दरअसल राजेश खन्ना की जिंदगी में ऐसा बहुत कुछ है जिसकी कल्पना आप आदमी नहीं कर सकता शायद इसीलिए तो कभी कहा जाता था ऊपर आका नीचे काका।