मुंबई: धनुष अपने ससुर सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म ‘काला करिकलन’ के निर्माता हैं। रजनीकांत ने अब इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
फिल्म की शूटिंग के लिए रजनीकांत चेन्नई से मुंबई आ गए हैं। मुंबई में फिल्म के कुछ सीन की शूटिंग होगी। इस बीच करीब एक हफ्ते तक मुंबई में ही रहेंगे।
फिल्म के बाकी हिस्से चेन्नई में ही शूट किए जाएंगे। चेन्नई में मुंबई की धारावी बस्ती की नकल की जाएगी।
इस फिल्म के लिए धनुष 5 करोड़ रुपये लगाएंगे। खबर यह भी कि रजनीकांत इस फिल्म में कबाली की तरह ही गैंगस्टर की भूमिका निभा सकते हैं।

इस फिल्म में तमिल संस्कृति के महत्व को दिखाया गया है। कारिकानल एक राजा था, जो अपने पराक्रमी कारनामों की वजह से जाना जाता था। कावेरी नदी पर बना बांध कल्लानाई से कारिकालन शब्द लिया गया है। निर्देशक ने बताया कि लोग इस राजा की पूजा भगवान की तरह किया करते थे।
पहले यह फिल्म विद्या बालन को ऑफर की गई थी, लेकिन डेट्स न होने की वजह से बात नहीं बन पाई अब हुमा कुरैशी इस फिल्म की अभिनेत्री होंगी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों की माने तो निर्माता जल्द ही हुमा कुरैशी के नाम की घोषणा कर सकते हैं।
फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से धारावी सेट पर होगी। फिल्म में संतोष नारायणन द्वारा संगीत दिया जाएगा।