1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर-दीपिका जब फंसे टीटी के चंगुल में, देखिए EXCLUSIVE VIDEO

रणबीर-दीपिका जब फंसे टीटी के चंगुल में, देखिए EXCLUSIVE VIDEO

 Published : Nov 23, 2015 06:51 pm IST,  Updated : Nov 23, 2015 06:59 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और निर्देशक इम्तियाज अली ने कल इस शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म ‘तमाशा’ के प्रचार के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला और मुंबई से दिल्ली के सफर

रणबीर-दीपिका जब फंसे...- India TV Hindi
रणबीर-दीपिका जब फंसे टीटी के चंगुल में, देखिए EXCLUSIVE VIDEO

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और निर्देशक इम्तियाज अली ने कल इस शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म ‘तमाशा’ के प्रचार के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला और मुंबई से दिल्ली के सफर के लिए उन्होंने ट्रेन को चुना। फिल्म की पूरी टीम ने मुंबई सेंट्रल से सुविधा एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट खरीदा। गाड़ी में ये तीनों सवार हो गए और ट्रेन चल पड़ी।

ये भी पढ़ें- रणबीर-दीपिका आज भी करते हैं एक दूसरे से प्यार

इसी बीच इंडिया टीवी की संवाददाता सरिता सिंह से भी तीनों ने खूब बातचीत की, लेकिन कुछ ऐसा भी हुआ जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। ट्रेन में टिकट चैकर ने रणबीर, दीपिका और इम्तियाज से उनके ट्रेन के टिकट के लिए पूछा। रणबीर ने पहले तो टीटी से कहा कि वो उन्हें किटक दिखा चुके हैं। थोड़े समय के लिए सब अपनी-अपनी बगले झांकने लगे और एक दूसरे से टिकट के बारे में पूछने लगे।

Ranbir

सबने अपनी-अपनी जेबे खंगाली और इसी बीच इम्तियाज ने टीटी से उनकी ईमानदारी पर सवाल कर डाला। उन्होंने कहा, “क्या आप ईमानदार है”, जिसे सुन टीटी ने उल्टा सवाल कर दिया कि आपको मुझे देखकर क्या लग रहा है।

सारे जतन करने के बाद मासूम सी दिख रहीं दीपिका बोली, “सर टिकट तो नहीं हैं”। लेकिन इससे पहले की हालात बिगड़ते रणबीर ने टिकट ढूंढ कर टीटी के हाथ में थमा दिया।

खैर सब कुछ ठीक रहा और तीनों की जान में जान आई। दिल्ली पहुंचने से पहले ट्रेन वडोदरा और कोटा में भी रूकी। ट्रेन में सफर करने का आइडिया दीपिका का था। असल में वो ट्रेन से सफर करना चाहती थी और रणबीर ने उनकी ये ख्वाहिश पूरी करने के लिए हां भर दी।

अगली स्लाइड में exclusive वीडियो से जानिए कि आखिरी बार दीपिका, रणबीर और इम्तियाज ट्रेन में कब चढ़ें थे और भी बहुत कुछ-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन