नई दिल्ली:- बॉलीवुड सितारे रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। इस तस्वीर में रणबीर और कैट टीनेजर लुक में नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़े:- रणबीर-कैटरीना का ‘Kiss’ हुआ कैमरे में कैद
इस तस्वीर में रणबीर और कैट मोटे-मोटे चश्में लगाए हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणबीर ने जासूस की भूमिका निभाई है और कैटरीना उनकी असिस्टेंट के किरदार में दिखेंगी।
वर्ष 2009 में आई फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में इन दोनों की केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा था। अनुराग कश्यप के निर्दशन में बनी फिल्म 'जग्गा जासूस' में जब मुख्य किरदार के लिए रणबीर और कैटरीना के नाम की घोषणा की गई थी, तब ही इन दोनों के प्रशंसकों में फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ गई थी।
यह फिल्म इसी साल जून में रिलिज की जाएगी। इसमें रणबीर और कैट के अलावा गोविंदा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। खबरों के अनुसार फिल्म में गोविंदा ने रणबीर के पिता का किरदार निभाया है।

इसके अलावा कैटरीना, अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'फितूर' में भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का भी फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है। फितूर में कैटरीना के साथ आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म वेलेंटाइन्स डे के मौक पर 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खबरों के अनुसार रणबीर-कैटरीना इन दिनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे हैं। लेकिन अब तक इन दोनों ने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने स्वीकार नहीं किया है।