मुंबई: रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी काफी सबसे सुर्खियां बटोर रही है। इन दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जाता है। अब हाल ही में इनकी एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें ये दोनों किस (Kiss) करते हुए नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़े:- कैटरीना ने रणबीर-दीपिका की केमेस्ट्री पर दी राय
कुछ वक्त पहले मीडिया में इन दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थीं। लेकिन कैट ने रणबीर संग कपूर परिवार के साथ लंच पर पहुंचकर इन सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था और अब इनकी ये तस्वीर सामने आने से कहा जा रहा है कि इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।
ये तस्वीर रणबीर के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट की है। रणबीर करीब 9 बजे से अपने अपार्टमेंट की बालकनी में बीयर पी रहे थे और 10:30 बजे कैट वहां पहुंची थीं। दोनों ने वहां एक दूसरे को किस किया और आधे घंटे तक वहीं बैठे रहे।
खबरों के अनुसार कैटरीना उस समय फिल्म सिटी स्टूडियो से अपनी आगामी रोमांटिक फिल्म फितूर के सॉन्ग सिक्वेंस की शूटिंग से लौट थीं। खबरों की माने तो कैटरीना अब जल्द ही रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं।
ये दोनों इन दिनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे हैं। लेकिन अब तक दोनों ने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने स्वीकार नहीं किया है।
रणबीर और कैट अगले साल अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जग्गा जासूस' में साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे।
इसके अलावा हाल ही में कैटरीन की आगामी फिल्म फितूर का पोस्टर रिलीज किया गया है।