1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण : रणबीर

संजय दत्त का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण : रणबीर

 Written By: IANS
 Published : Jun 15, 2015 01:30 pm IST,  Updated : Jun 15, 2015 01:32 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनने वाली फिल्म में कथित तौर पर मुख्य भूमिका रहे रणबीर कपूर का कहना है कि संजय दत्त के किरदार को निभाना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। संजय की

संजय दत्त का किरदार...- India TV Hindi
संजय दत्त का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण : रणबीर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनने वाली फिल्म में कथित तौर पर मुख्य भूमिका रहे रणबीर कपूर का कहना है कि संजय दत्त के किरदार को निभाना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। संजय की बायोपिक का निर्देशन राजुकमार हिरानी करेंगे। रणबीर ने आईएएनएस को बताया, "बायोपिक में मुश्किल होती है, क्योंकि आपको रुपहले पर्दे पर एक बड़े आदमी की जिंदगी को मूर्त रूप देना होता है। मैं पर्दे पर संजय दत्त को मूर्त रूप देने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।"

रणबीर ने कहा, "यह बेहद चुनौतीपूर्ण और बेहद रंगीला किरदार है। उनकी जिंदगी बहुत चुनौतीपूर्ण रही है। मेरे ख्याल से पर्दे पर उनका चित्रण करना मजेदार होगा।"

उन्होंने कहा कि हिरानी अभी पटकथा लिख रहे हैं, इसलिए अभी कुछ भी तय नहीं है। वहीं हिरानी ने कहा है कि वह इसकी शूटिंग अगले साल शुरू करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन