1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर-दीपिका फरवरी 2016 में करेंगे सगाई !

रणवीर-दीपिका फरवरी 2016 में करेंगे सगाई !

 Published : Jun 15, 2015 04:11 pm IST,  Updated : Jun 15, 2015 04:16 pm IST

नई दिल्लीः बहुत हो गई लुकी-छुपी! अब और नहीं जमाने से छिपेंगे रणवीर-दीपिका और अपने रिश्तें को एक नया नाम देकर रहेंगे। जी हां, बॉलीवुड के राम-लीला आखिरकार शादी के बंधन में बंधने को तैयारी

रणवीर-दीपिका फरवरी 2016...- India TV Hindi
रणवीर-दीपिका फरवरी 2016 में करेंगे सगाई !

नई दिल्लीः बहुत हो गई लुकी-छुपी! अब और नहीं जमाने से छिपेंगे रणवीर-दीपिका और अपने रिश्तें को एक नया नाम देकर रहेंगे। जी हां, बॉलीवुड के राम-लीला आखिरकार शादी के बंधन में बंधने को तैयारी है।

एक वेबसाईट बॉलीवुड लाईफ में छपी खबर के अनुसार रणवीर सिंह और दीपिका पादूकोण ने अपने-अपने परिवार वालों से शादी की बात कर ली है और अगर सब कुछ ठीक चलता है तो अगले साल फरवरी के महीने में ये दोनों एक-दूसरे से सगाई कर लेंगे।

वैसे रणवीर कभी भी दीपिका के प्रति अपना प्यार दिखाने से पीछे नहीं रहे। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल ही में हुआ IIFA अवार्ड था जहां रणवीर ने सबके सामने दीपिका को प्रपोज़ किया था।

फिल्म राम-लीला से इन दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी और तब से ये दोनों बॉलीवुड के हॉट कपल के रूप में देखें जाते है। इनकी अगली फिल्म बाजीरॉव मस्तानी है जो संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन