1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी संग बनाऊंगा नृत्य प्रधान फिल्म : रेमो

माधुरी संग बनाऊंगा नृत्य प्रधान फिल्म : रेमो

 Written By: IANS
 Published : Jun 06, 2015 11:56 pm IST,  Updated : Jun 06, 2015 11:58 pm IST

मुंबई: कोरियोग्राफर-फिल्म निर्देशक रेमो डीसूजा का कहना है कि वह अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ एक नृत्य प्रधान फिल्म बनाना चाहते हैं। रेमो वैसे तो डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में माधुरी के साथ

माधुरी संग बनाऊंगा...- India TV Hindi
माधुरी संग बनाऊंगा नृत्य प्रधान फिल्म : रेमो

मुंबई: कोरियोग्राफर-फिल्म निर्देशक रेमो डीसूजा का कहना है कि वह अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ एक नृत्य प्रधान फिल्म बनाना चाहते हैं। रेमो वैसे तो डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में माधुरी के साथ थोड़ा बहुत नृत्य कर चुके हैं, लेकिन उनकी योजना माधुरी के साथ एक पूणत: नृत्य प्रधान फिल्म बनाने की है।

रेमो ने आईएएनएस को बताया, "मैंने फिल्म 'एबीसीडी 2' के लिए माधुरी से संपर्क नहीं किया था, लेकिन कभी उनके साथ फिल्म बनाऊंगा, तो वह पूरी तरह से माधुरी दीक्षित की फिल्म होगी। मैं उन्हें छोटी मोटी भूमिका में नहीं लेना चाहता।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं उनके साथ एक पूर्णत: नृत्य प्रधान फिल्म बनाना चाहता हूं। अभी मेरे दिमाग में कुछ विचार हैं, लेकिन देखते हैं आगे क्या होता है।"

रेमो की नई फिल्म 'एबीसीडी2' 19 जून को प्रदर्शित हो रही है, जो उनकी पहली फिल्म 'एबीसीडी-एनीबडी कैन डांस' का सीक्व ल है।

फिल्म में अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने काम किया है।

रेमो ने बताया कि भले ही उन्होंने 'एबीसीडी2' के लिए माधुरी से संपर्क नहीं किया, लेकिन पिछले चार साल से वह फिल्म के बारे में माधुरी से बातें जरूर कर रहे थे।

रेमो ने कहा, "माधुरी ने कहा था कि जब फिल्म पूरी हो जाए, तब मुझे जरूर बताना।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन