1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इनसाइड एज सीजन 2' को लेकर एक्साइटिड हैं ऋचा चड्ढा

'इनसाइड एज सीजन 2' को लेकर एक्साइटिड हैं ऋचा चड्ढा

 Written By: IANS
 Published : Nov 21, 2019 02:35 pm IST,  Updated : Nov 21, 2019 02:35 pm IST

'इनसाइड एज' के दूसरे सीजन में ऋचा चड्ढा इसमें एक अहम किरदार में नजर आएंगी। वह अपने किरदार के लिए बहुत एक्साइडिट हैं।

richa chadha- India TV Hindi
ऋचा चड्ढा

'इनसाइड एज' के दूसरे सीजन की शुरुआत जल्द ही होगी और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इसमें एक अहम किरदार में नजर आएंगी। ऋचा अपने प्रशंसकों से वादा करती हैं कि यह सीजन और भी दिलचस्प है। हर किरदार का विकास दर्शकों को कहानी के आखिर तक जोड़े रखेगा।

ऋचा ने आईएएनएस को बताया, "पहले सीजन से इसमें मेरे किरदार जरीना मलिक का बदलाव काफी दिलचस्प है। पहले सीजन में जरीना ने चीजों को सही तरीके से करने की कोशिश की, लेकिन उसे कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। अब वह खुद से सवाल करती है कि ऐसा क्यों हो रहा है, वह ऐसा क्यों कर रही है, जो उसे हमेशा मुश्किलों में डाल देता है। किरदार में इस मामले के अंधेरी राह पर जाने से संबंधित संघर्ष की शुरुआत होती है।"

'इनसाइड एज' को 46वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के बेस्ट ड्रामा सीरीज श्रेणी में नामांकित किया गया है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इसके निर्माता हैं और करण अंशुमन ने इसे लिखा है।

इस नए सीजन में कुछ और नए किरदार जोड़े गए हैं, जिन्हें आमिर बशीर, सपना पब्बी, मकरंद देशपांडे, फ्लोरा सैनी, ल्यूक कैनी और एली एवराम जैसे कलाकार निभाएंगे।

छह दिसंबर को यह सीजन एमेजॉन प्राइम पर लॉन्च होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन