मुंबई: अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म 'कपूर एंड संस' के सेट पर दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन से मुलाकात कमाल का अनुभव रहा। ऋषि ने ट्विटर पर मुलाकात का अनुभव प्रशंसकों के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा, "कुन्नूर। कल रात नसीरुद्दीन शाह से मिलकर अच्छा लगा। 26 साल पहले हमने फिल्म 'खोज' में साथ काम किया था।"
इसके बाद ऋषि ने एक और ट्वीट में यह स्पष्ट किया कि नसीरुद्दीन कुन्नूर में 'कपूर एंड संस' के सेट पर बतौर मेहमान आए थे और वह फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
उन्होंने लिखा, "भूल सुधार। नसीरुद्दीन कुन्नूर में हमारे मेहमान थे। वह 'कपूर एंड संस' का हिस्सा नहीं हैं। वैसे मैं सोचता हूं कि काश यह सच होता।"
शकुन बत्रा निर्देशित 'कपूर एंड संस' में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान भी काम कर रहे हैं।