नई दिल्ली: बॉलीवुड के सितारे आज सोशल मीडिया पर इतने ज्यादा एक्टिव हो गए हैं कि देश में होने वाली हर छोटी बड़ी चीज पर वह इसके माध्यम से अपने तर्क सामने रखते हैं। आजकल मुंबई में मीट बैन का मामला काफी गर्माया हुआ है और कई बॉलीवुड सितारे इस पर अपनी राय भी प्रकट कर चुके हैं। इस फेहरिस्च में अब बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का नाम भी जुड़ गया है जो एक कदम आगे निकल गए है। मामला मीट बैन का था लेकिन ऋषि ने राधे मां पर भी अपनी बोनस राय दे डाली वो भी उन्हें 'राधे बेबी' बुलाकर। अपनी राय देते हुए उन्होंने ट्वीट किया है कि "जागो इंडिया जागो। धर्म के नाम पर यह सब करना बंद करो.. कभी राधे बेबी तो कभी मीट बैन।"

ऋषि से पहले अभिनत्री सोनम कपूर भी इस पर अपनी राय दे चुकी हैं। जिसके कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था।
सोनम ने मुंबई में लगे मीट बैन पर अपनी राय देते हुए सोशल साइट ट्विटर पर ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा "हमारा देश तीसरी दुनिया में ही जीता रहेगा। दुनिया में बहुत से ऐसे लोग है जो बहुत छोटी सोच रखते हैं।" सोनम के इस ट्विट के बाद उन्हें लोगों की बहुत सी बुराइयां सुननी पड़ी थी।
सोनम ने इसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा "मेरा ट्वीट सिर्फ मीट बैन के लिए नहीं था।"

अगली स्लाइड में जानिए लेखक चेतन भगत ने सोनम के बचाव में क्या कहा-