मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और अपनी एक्शन मूवीज के लिए मशहूर निदेशक रोहित शेट्टी का झगड़ा आजकल मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़े की असली वजह दिलवाले का फ्लॉप होना है। आपको बता दें कि बीते साल रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले' रिलीज हुई थी। हालांकि यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। इस फिल्म में शाहरुख़ खान,काजोल,वरुण धवन और कृति सेनोन मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
इसे भी पढ़े:ये हैं शाहरुख-काजोल की फिल्मों के 5 बेहतरीन लम्हें
फिल्म 'दिलवाले' के साथ-साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' भी बड़े पर्दे पर उतरी थी। 'दिलवाले' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी को फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद थी क्योंकि 20 साल बाद राज और सिमरन की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर उतरने के लिए काफी तैयारियां की गई थीं। हालांकि शुरूआत के दिनों में 'दिलवाले' ने अच्छी कमाई की लेकिन बीतते दिनों के साथ बाजीराव मस्तानी का पलड़ा भारी हो गया।
जहां एक और तीसरे हफ्ते के खत्म होने पर 'बाजीराव मस्तानी' 40 करोड़ कमाकर बॉलीवुड में कम समय में सबसे ज्यादा कमाने वाली चौथी फिल्म बन गई वहीं दूसरी ओर 'दिलवाले' ने तीसरे हफ्ते सिर्फ 11 करोड़ की ही कमाई की।
क्या है झगडे की वजह: बॉलीवुड में चर्चा है की फिल्म 'दिलवाले' का उम्मीद पर खरा ना उतरने की वजह से रोहित शेट्टी शाहरुख से खफा चल रहे है। फिल्म की कमाई 200 करोड़ तक ना पहुंचने की वजह से दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। रोहित शेट्टी ने शाहरुख की कंपनी 'रेड चिलीज' पर आरोप लगाया है कि शाहरुख ने इस फिल्म का प्रमोशन उतना नहीं किया, जितना वे बाकी फिल्मों का करते हैं। इसके अलावा इसकी मार्केटिंग भी सही नहीं रही। हालांकि शाहरुख की टीम ने रोहित शेट्टी की बातों का जवाब देते हुए कहा की रोहित अपनी टीम पर जरूरत से ज्यादा डिपेंड रहते हैं। वे खुद कभी कुछ नहीं करते।