1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब ऐश और सलमान का हुआ आमना-सामना

जब ऐश और सलमान का हुआ आमना-सामना

 Published : Dec 22, 2015 05:14 pm IST,  Updated : Dec 22, 2015 06:55 pm IST

सोमवार 21 दिसंबर को मुबंई में आयोजित किए गए 'स्टारडस्ट अवार्ड' समारोह में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले' के सितारे शाहरुख-काजोल जैसे बॉलीवुड के कई के कई बड़े सितारें शामिल हुए।

salman aish- India TV Hindi
salman aish

नई दिल्ली:-मुबंई में सोमवार 21 दिसंबर को आयोजित किए गए 'स्टारडस्ट अवार्ड' समारोह में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले' के सितारे शाहरुख-काजोल जैसे बॉलीवुड के कई बड़े सितारें शामिल हुए। इस समारोह में पहुंची सभी बॉलावुड हस्तियां काफी आकर्षक नजर आ रही थीं। लेकिन जब यहां मौजूद लोगों को पता चला की ऐश और सलमान का आमना-सामना होने वाला है तो सभी की नजरें सिर्फ इन ही दोनों को ढूंढने लगी।

इसे भी पढ़े:- 27 दिसंबर को 50 साल के होने जा रहे सलमान के लिए खास रहा साल 2015

ऐसा पहली बार हुआ है जब ये दोनों किसी इवेंट में एक दूसरे के सामने आए हैं। इन दोनों की सिटिंग एक दूसरे से काफी दूरी पर पर रखी गई थी जिसकी वजह से इनके बीच किसी भी तरह की ऑकवर्ड स्थिति न खड़ी हो जाए।

सलमान ने यहां मीडिया से काफी बातें भी की, लेकिन जब उनके हिट एण्ड रन केस के बारे में सवाल पूछने शुरु किए तो वह वहां से चले गए।

वह यहां ऐश के आने से करीब आधे घंटे पहले ही पहुंच चुके थे। और जल्द ही निकल भी गए जबकि ऐश समारोह खत्म होने के बाद निकलीं। वह इस अवार्ड शो में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ पहुंची थीं। ऐश को यहां 'पॉवर पैक्ड परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर' के अवार्ड से नवाजा गया था। 

ऐश ने इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘जज्बा’ से 5 साल के बाद बॉलीवुड में वापसी की है। फिल्म में उनके साथ इरफान खान मुख्य भमिका में नजर आए थे।  हालांकि फिल्म पर्दे पर कोई खास धमाल नहीं मचा पाई है।

अगली स्लाइड में देखिए इवेंट की बाकी तस्वीरे :-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन