नई दिल्लीः धमाकेदार और मज़ेदार है सलमान खान की बजरंगी भाईजान का ट्रेलर। फिल्म में कहानी का अंदाजा तो पहले ही इसके टीज़र से हो गया था लेकिन कई और बातें फिल्म के ट्रेलर से साफ होती नज़र आ रही है।
सलमान भगवान बजरंगबली के बहुत बड़े भक्त हैं और एक पाकिस्तानी बच्ची जो बोल नहीं सकती उसको उसके मुल्क पहुंचाने में मदद करते हैं।
इसी बीच फिल्म भारत-पाकिस्तान के लड़ाई से पनप रही परेशानियों को भी दर्शाती है। सलमान खान अपने निराले अंदाज में नज़र आ रहे है वही नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मजें का तड़का लगाते दिख रहे हैं। 'वान्टेड' की तरह इस फिल्म में भी सलमान कमिटमेंट करते दिख रहे। "हमारे पास पासपोर्ट नहीं है, न वीजा, लेकिन वादा करते है कि अब तो हम मुन्नी को खुद उसके घर छोड़ कर ही आएंगे", देखते है कि सलमान इस वादे को निभा पाते हैं की नहीं। फिल्म में करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में है।
देखिए फिल्म का पूरा ट्रेलर-
अगली स्लाईड में जानिए फिल्म से जुड़ीं कुछ बातें-