नई दिल्ली: सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म ‘हीरो’ सिर्फ तीन दिन दूर है सिनेमाघरों में दस्तक देने से लेकिन तब तक दबंग खान कोई कसर नहीं छोड़ रहे फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए। सोमवार को मुंबई में हीरो का म्यूजिकल कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था जिसमें सलमान खान और फिल्म के मुख्य कलाकार सूरज और आथिया के साथ-साथ फिल्म में गीतकार और गायकों की मंडली भी मौजूद थी।
सभी ने इवेंट में अपने-अपने सुर आजमाए लेकिन दर्शकों के कानों को तो था बस सलमान खान द्वारा गुनगुनाए गए सबसे वायरल गीत ‘मैं हूं हीरो’ का इंतजार। सलमान गाने के बोल को पढ़कर उसे अपनी आवाज दे रहे थे। उनको देख और सुनकर दर्शकों की दीवानगी का कोई ठिकाना नहीं था।
याद दिला दें कि सलमान खान ने इससे पहले शनिवार को कहा था कि वो सिर्फ आनंद के लिए गाते हैं। “अगर आप मुझे कहें कि अभी इसी वक्त गाना गाइए तो मैं यह नहीं कर पाउंगा। लेकिन जब मैं स्टूडियो में होता हूं और संगीतकार मेरे सामने एक-एक लाइन गाते हैं तो मैं उसकी नकल कर सकता हूं और गा सकता हूं।"

इसके बाद बॉलीवुड की दुनिया में अपना कदम रख रहे सूरज और आथिया ने फिल्म के एक रोमांटिक गीत पर अपनी खूबसूरत केमेस्ट्री दिखाई। गायक अरमान मलिक ने भी फिल्म हीरो का टाइटल ट्रेक गुनगुनाया, साथ ही राहत फतेह अली खान ने भी अपने सुरों से समा बांधा।
निखिल आदवाड़ी द्वारा निर्देशित 'हीरो' 11 सितम्बर को देशभर में रिलीज होगी।
अगली स्लाइड से देखिए सलमान और इन सभी को लाइव पर्फार्म करते हुए-