नई दिल्ली: सलमान खान के परिवार में गणेश चतुर्थी के त्यौहार को हर साल खूब धूम धाम के साथ मनाया जाता है। खान परिवार पूरे पारंपरिक तरीके से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। बप्पा के साथ बॉलीवुड के कई सितारे इस खास मौके पर उनके घर पहुंचते हैं। इस बार भी ऐसा ही मंजर देखने को मिला। खान परिवार जितने धूमधाम और ढोल-नगाड़ों के बीच बप्पा का स्वागत करते हैं। उतने ही जोश के साथ वह उन्हें विदा भी करते हैं।
इसे भी पढ़े:- VIDEO: नवाजुद्दीन के स्टाइल में सलमान के साथ ये बच्चा बेच रहा है चड्डी
इस बार भी खान परिवार के इस खास मौके की कई तस्वीरे सामने आई हैं। इन तस्वीरों में भगवान गणेश की आरती करते हुए खान परिवार और बॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आ रही हैं। सभी बप्पा को विदा करेत हुए खूब जोश में डांस भी किया। इस मौके पर सलमान की दोनों बहने अर्पिता और अरविरा भी मौजूद थीं। अर्पिता अपने नन्हे बेटे आहिल को गोद में लिए हुए दिखीं।


















सोहेल खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'फ्रीकी अली' के सितारे नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एमी जैकसन भी दिखे। लेकिन जहां एक तरफ खान परिवार के सभी सदस्यों के अलावा यहां सलमान की राखी बहन श्वेता रोहिरा, डेजी शाह, एली अवराम, अमृता अरोड़ा और दीया मिर्जा जैसे सितारे मौजूद थे वहीं खुद सलमान खान ही गायब थे।
दरअसल सलमान इन दिनो कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म अपनी आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग के लिए मनाली में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ चीन की अभिनेत्री-सिंगर जूजू मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में सलमान एक सिपाही की भूमिका में दिखेंगे।