1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PICS: सलमान खान 'चुलबुल पांडे' के लुक में क्या कर रहे हैं'

PICS: सलमान खान 'चुलबुल पांडे' के लुक में क्या कर रहे हैं'

 Published : Jun 15, 2015 05:36 pm IST,  Updated : Jun 15, 2015 05:48 pm IST

नई दिल्लीः अरे भाई ये सलमान खान दबंग के 'चुलबुल पांडे' वाले लुक में क्या कर रहे हैं वो भी हाथ में तलवार लिए? कहीं ये दबंग के तीसरे पार्ट की तैयारी में तो नहीं

सलमान खान 'चुलबुल...- India TV Hindi
सलमान खान 'चुलबुल पांडे' के लुक में क्या कर रहे हैं?

नई दिल्लीः अरे भाई ये सलमान खान दबंग के 'चुलबुल पांडे' वाले लुक में क्या कर रहे हैं वो भी हाथ में तलवार लिए? कहीं ये दबंग के तीसरे पार्ट की तैयारी में तो नहीं लगे हैं? लेकिन अगर ऐसा होता तो बंदूक से खेलने वाले चुलबुल पांडे को आखिर तलवार की ज़रूरत क्यों पड़ गई?

चलिए अच्छा अब आपको ज्यादा बातों में न उलझाते हुए बताते है कि आखिर मामला क्या है। दरअसल ये तस्वीर फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की हैं जिसमें सलमान दबल रोल में नज़र आने वाले है।

उनकी प्यारी बहन अर्पिता ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। सलमान इन तस्वीरों में अपने प्रिंस वाले किरदार में नज़र आ रहे है। हाथ में तल्वार और चेहरे पर मूंछे लिए सलमान अपनी आईकोनिक बॉडी का भी प्रदर्शन करते दिख रहे है।

SalmanKhan

हालांकि इस साल उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' रिलीज हो रही है लेकिन उसी बीच इन तस्वीरों के सार्वजनिक होने से हमें प्रेम रतन धन पायो को भी जल्द देखने का लालच हो रहा है।

फिल्म में सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश और स्वारा भास्कर भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। आगे देखिए सलमान की और तस्वीरें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन