1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान को पर्दे पर दिखने का लालच नहीं: कबीर खान

सलमान को पर्दे पर दिखने का लालच नहीं: कबीर खान

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 14, 2015 02:55 pm IST,  Updated : Nov 14, 2015 02:59 pm IST

नई दिल्ली: 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' में अभिनेता सलमान खान को निर्देशित कर चुके फिल्मकार कबीर खान का कहना है कि बतौर अभिनेता सलमान बहुत ही सुरक्षित हैं। 'फैंटम' के निर्देशक का कहना

सलमान को पर्दे पर...- India TV Hindi
सलमान को पर्दे पर दिखने का लालच नहीं: कबीर खान

नई दिल्ली: 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' में अभिनेता सलमान खान को निर्देशित कर चुके फिल्मकार कबीर खान का कहना है कि बतौर अभिनेता सलमान बहुत ही सुरक्षित हैं।

'फैंटम' के निर्देशक का कहना है कि 49 वर्षीय अभिनेता सफलता का स्वाद चख चुके हैं और उन्हें कभी भी पर्दे पर ज्यादा दिखने का लालच नहीं रहता।

इसे भी पढ़े:- जानिए कैसी रही 'प्रेम रतन धन पायो' की दूसरे दिन की कमाई

कबीर ने पीटीआई भाषा से कहा, बतौर अभिनेता सलमान बहुत सुरक्षित हैं। वह काफी मददगार भी हैं जो 'बजरंगी भाईजान' में दिखता भी है। फिल्म के अन्य किरदारों को प्रमुखता दिए जाने पर भी वह कभी कोई सवाल नहीं करते और न ही उनकी तुलना में पर्दे पर अपने किरदार को प्रमुखता से दिखाने का लालच उनमें है। उन्हें किरदार पसंद आना चाहिए और बस....फिर वह चाहे कितना ही बड़ा हो।

उत्तराखंड के कुमांउ क्षेत्र में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे फिल्मकार ने कहा कि वह कुछ कहानियों पर विचार कर रहे हैं और दिसंबर तक उन पर काम शुरू करेंगे।

कबीर, सलमान के साथ दो हिट फिल्में दे चुकें हैं। एक बार फिर सलमान को फिल्म में लेने के सवाल पर कबीर ने कहा, मैं सलमान के साथ भविष्य में फिर निश्चित तौर पर काम करूंगा। लेकिन वह मेरी अगली फिल्म में होंगे या नहीं यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। मैं फिल्म की कहानी पूरी करने के बाद ही उसकी कास्टिंग शुरू करूंगा।

फिलहाल सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह पेशेवर पहलवान केसर के किरदार में नजर आएंगे जिसके लिए वह जी जान से मेहनत करने में लगे हुए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन