1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूरी तरह फिट होने के करीब हैं अश्विन

पूरी तरह फिट होने के करीब हैं अश्विन

 Written By: IANS
 Published : Oct 28, 2015 05:01 pm IST,  Updated : Oct 28, 2015 05:02 pm IST

चेन्नई: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि वह पूरी तरह फिट होने के करीब हैं। अश्विन ने यह भी भरोसा जताया है कि वह दक्षिण अफ्रीका के साथ

पूरी तरह फिट होने के...- India TV Hindi
पूरी तरह फिट होने के करीब हैं अश्विन

चेन्नई: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि वह पूरी तरह फिट होने के करीब हैं। अश्विन ने यह भी भरोसा जताया है कि वह दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में टीम के लिए योगदान दे सकेंगे।

अश्विन को कानपुर में दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए पहले एकदिवसीय मैच के दौरान चोट लगी थी। उसके बाद से वह टीम में वापसी नहीं कर सके। भारत पर सीरीज 2-3 से हार गया।

टी-20 और एकदिवसीय सीरीज में मिली हार के बाद अब भारतीय टीम अपने सबसे अच्छे स्पिन गेंदबाज अश्विन पर आश्रित है क्योंकि वह उसे टेस्ट सीरीज में जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।

अश्विन ने कहा, "मैं पूरी तरह फिट होने के करीब हूं। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं टेस्ट सीरीज में गेंदबाजी करने को लेकर आश्वस्त हूं। हम वनडे सीरीज में खराब नहीं खेले। हमने पिछड़ने के बाद भी बराबरी की लेकिन मुम्बई में कुछ भी हो सकता था।"

ऑफ स्पिन गेंदबाज ने कहा कि टेस्ट सीरीज में कुछ भी हो सकता है क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी टीम काफी सशक्त है और एकदिवसीय सीरीज में जीत के बाद उसे काफी बल भी मिला है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल