1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैयार हो जाईये, "आज की पार्टी सलमान खान की तरफ से" है

तैयार हो जाईये, "आज की पार्टी सलमान खान की तरफ से" है

 Published : Jul 02, 2015 03:24 pm IST,  Updated : Jul 02, 2015 03:27 pm IST

नई दिल्लीः तैयार हो जाईये क्योकि इस बार ईद की पार्टी सलमान खान की तरफ से है। 'बजरंगी भाईजान'  की टीम ने इसका ऐलान किया और ये पढ़ते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई

IndiaTV Hindi
तैयार हो जाईये, "आज की पार्टी सलमान खान की तरफ से" है

नई दिल्लीः तैयार हो जाईये क्योकि इस बार ईद की पार्टी सलमान खान की तरफ से है। 'बजरंगी भाईजान'  की टीम ने इसका ऐलान किया और ये पढ़ते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है।

दरअसल फिल्म के लिए एक प्रमोशनल गाना शूट हो रहा है जिसके बोल है, "आज की पार्टी मेरी तरफ से" और इसमें सलमान खान और करीना कपूर थिरकते हुए दिखेंगे।

गाने के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं वहीं आवाज सलमान के पसंदीदा गायक मीका सिंह ने दी है।

मीका सिंह ने सलमान की पिछली फिल्म 'किक' में भी 'जुम्मे की रात' गाना गाया था और एक बार फिरसे वो इस ईद पर भी कुछ वैसा ही माहौल बनाते हुए दिखेंगे।

वैसे इधर देखा जा रहा है की सलमान अपनी फिल्मों में ईद से संबंधित एक ऐसा गाना जरूर देते है जो त्योहार का मज़ा दोगुना कर देता है।

वैसे अगले सप्ताह सलमान की फिल्म का ये गाना रिलीज़ हो जाएगा वहीं फिल्म 16 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन