1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान करेंगे पार्टी जब संजय दत्त आएंगे जेल से बाहर

सलमान खान करेंगे पार्टी जब संजय दत्त आएंगे जेल से बाहर

 Published : Jul 04, 2015 02:51 pm IST,  Updated : Jul 04, 2015 02:51 pm IST

नई दिल्लीः कुछ समय पहले खबर  थी कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो संजय दत्त इस साल के अंत तक जेल से रिहा हो जाएंगे। इस खबर से उनके परिवार के साथ-साथ उनके फैंस

सलमान खान करेंगे...- India TV Hindi
सलमान खान करेंगे पार्टी जब संजय दत्त आएंगे जेल से बाहर

नई दिल्लीः कुछ समय पहले खबर  थी कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो संजय दत्त इस साल के अंत तक जेल से रिहा हो जाएंगे।

इस खबर से उनके परिवार के साथ-साथ उनके फैंस को खुशी तो मिली ही, लेकिन जो सबसे ज्यादा खुश हैं इस बात से वो हैं दबंग खान सलमान जो उनकी आजादी पर खूब जश्न मनाएंगे।

फिल्म ' बजरंगी भाईजान' के गाने 'आज की पार्टी में तरफ से' के रिलीज पर जब सलमान से बॉलीवुड के मुन्ना भाई के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था "संजय दत्त की रिहाई में अभी समय है। वो अभी तो सिर्फ पेरोल पर कुछ समय के लिए बाहर आ सकते है। लेकिन जब वो पूरी तरह से अपनी सज़ा काटकर जेल से बाहर आएंगे तो हम साथ में जश्न मनाएंगे।"

वैसे मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो दिन अब दूर नहीं है जब जेल से बाहर अपने दोस्तो और परिवार के साथ जश्न मना रहें होंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन