नई दिल्ली: बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान ने ईद के इस खास मौके पर अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ के रूप में अपने फैंस को ईदी दी है। दर्शकों में उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। अब कुछ देर पहले सलमान ने फैंस को ईद की बधाई भी दी है। सलमान ने थोड़ी देर पहले ही अपने घर की बालकनी में आकर अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। सलमान की झलक पाने के लिए उनके सैकड़ों प्रशंसक उनके अपार्टमेंट के सामने खड़े थे। सलमान को बालकनी में देखते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और सभी चीखने लगे।
इसे भी पढ़े:-
- 'सुल्तान' देख रो पड़े आमिर, आधी रात को किया सलमान को मैसेज
- 'सुल्तान' के पहले दिन की कमाई से उड़े सबके होश, जानिए कितनी की कमाई
- सलमान की ‘सुल्तान’ देखने के बाद कैट ने किया ऐसा काम
सलमान खान की बुधवार को रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे न सिर्फ उनके फैंस में बल्कि सिनेमाजगत के सितारे भी पसंद कर रहे हैं। बॉक्सऑफिस पर भी फिल्म ने पहले ही दिन काफी अच्छी कमाई कर ली है। फिल्म में सलमान-अनुष्का के अभिनय से लेकर, इसकी पटकथा और गानों को भी सराहा जा रहा है।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान हरियाण के एक पहलवान सुल्तान अली खान के जीवन को पर्दे पर उतारते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए सलमान ने काफी मेहनत की है। फिल्म में एक पहलवान की तरह भारी और फिट दिखने के लिए उन्होंने अपना काफी वजन भी बढ़ाया और जिम में पसीना भी बहाया है। फिल्म में उनके अलावा अनुष्का शर्मा और रणदीप हुड्डा भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अनुष्क भी पहलवान की भूमिका निभाती हुई दिखी हैं।
अगली स्लाइड में देखिए फैंस को ईद की बधाई देते सलमान खान:-