1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना का नाम सुनते ही सलमान ने ठुकराया 7 करोड़ का ऑफर

कैटरीना का नाम सुनते ही सलमान ने ठुकराया 7 करोड़ का ऑफर

 Published : Jun 14, 2015 07:44 pm IST,  Updated : Jun 14, 2015 07:48 pm IST

नई दिल्लीः भले ही कैटरीना कैफ दबंग खान के परिवार के करीब हों लेकिन सलमान ने उनके साथ फिल्म या एड के एक सीन में भी साथ दिखने से तौबा कर ली है। खबर है

कैटरीना का नाम सुनते...- India TV Hindi
कैटरीना का नाम सुनते ही सलमान ने ठुकराया 7 करोड़ का ऑफर

नई दिल्लीः भले ही कैटरीना कैफ दबंग खान के परिवार के करीब हों लेकिन सलमान ने उनके साथ फिल्म या एड के एक सीन में भी साथ दिखने से तौबा कर ली है।

खबर है कि सलमान खान को एक ऐड शूट के लिए 7 करोड़ रूपये की रकम ऑफर की गई थी लेकिन कैटरीना कैफ के भी इसमें होने की वजह से उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया।

ऐसा नहीं है कि कैटरीना सलमान या उनके परिवार से बिल्कुल अलग हो गई है। लेकिन जबसे कैटरीना रणबीर की बाहों में गई है तब से सलमान ने उनसे व्यवसायिक रूप से दूरी बना ली है।

अब इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में कौन नहीं जानता? सालों तक चले इस रिश्तें में खठास ऐसी आई कि दोनों ने साथ में काम करने से परहेज कर लिया।

एक था टाईगर के बाद सलमान-कैटरीना ने कभी भी कोई फिल्म या ऐड में साथ काम नहीं किया। सुनने में ये भी आया था कि फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के लिए कैटरीना कैफ निर्देशक कबीर खान की पहली पसंद थी लेकिन सलमान खान ने उन्हें मना कर दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन