नई दिल्लीः जब से 2013 की एक इफ्तार पार्टी में सलमान और शाहरुख ने एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी दुश्मनी को खत्म किया है तब से उनके फैंंस इन दोनों को एक फिल्म में दोबारा साथ देखने की उम्मीद लगए बैठे हैं।
तो शायद उनकी ये तमन्ना अब पूरी हो जाए क्योंकि फिल्म 'किक' के डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला उन दोनों को या कहे कि इन तीनों को, जी हां मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर को भी एक साथ एक ही फिल्म में लाने वाले है।
एक वेबसाईट में छपी खबर की माने तो बॉलीवुड के भाई, किंग खान और मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट एक साथ साजिद की फिल्म में दिखेंगे।
फिल्म की स्टोरी अभी फाईनल नहीं हुई है लेकिन खबरों की माने तो 'अमर, अक्बर, एंथनी' जैसी ये फिल्म हो सकती है जिससे तीनों खान के स्टार पॉवर के साथ इंसाफ हो सके। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2017 से शुरू होगी वहीं ये रिलीज उसी साल क्रिसमस पर हगी।
अब अगर ऐसा हुआ तो इसका अंदाजा लगाना बड़ा मुश्किल होगा कि फिल्म में पलड़ा किस सुपरस्टार का भारी होगा। लेकिन एक बात तो तय है कि तीनों खान मिलकर बाक्स आफिस के सारे रिकार्ड्स को तहस-नहस ज़रूर कर देंगे।