1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए शिल्पा ने डांस शो के दौरान करवाया योग

...तो इसलिए शिल्पा ने डांस शो के दौरान करवाया योग

 Published : Sep 07, 2016 04:06 pm IST,  Updated : Sep 07, 2016 04:06 pm IST

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इन दिनों डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' में जज की भूमिका निभाने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वैसे शिल्पा अपने योग को लेकर तो हमेशा ही चर्चा में छाई रहती हैं।

shilpa- India TV Hindi
shilpa

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इन दिनों डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' में जज की भूमिका निभाने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वैसे शिल्पा अपने योग को लेकर तो हमेशा ही चर्चा में छाई रहती हैं। योग के साथ उन्हें कितना लगाव है इस बात से हर कोई वाकिफ है। लेकिन उनका यह लगाव हाल ही में बच्चों के डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' में भी देखने को मिला, जब ऐलिमिनेशन राउंड के दौरान उन्होंने बच्चों से योग कराया।

इसे भी पढ़े:- मिलिए बॉलीवुड की 10 सबसे 'FIT Mothers' से

प्रोडक्शन हाउस के सूत्र के अनुसार, शिल्पा के लिए ऑडिशन राउंड में बच्चों को ऐलिमिनेट करना बेहद मुश्किल था। एक मां होने के नाते वह बच्चों को रोते हुए या दुखी नहीं देख सकती, इसीलिए तनाव दूर करने के लिए उन्होंने ऐलिमिनेशन राउंड में योग सेशन कराया।

सोनी चैनल पर आने वाले इस शो में शिल्पा के साथ डांस कोरयोग्राफर गीता कपूर और अनुराग बसु भी जज के तौर पर नजर आएंगे। यह डांस रियलिटी शो 10 सितंबर से प्रसारित किया जाएगा। शिल्पा शेट्टी को इससे पहले नच बलिए और झलक दिखला जा जैसे डांस रियलिटी शोज में भी जज की भूमिका में देखा जा चुका है। वह काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर ही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन