नई दिल्ली: श्रिया सरन का जन्म उतराखंड के हरिद्वार में हुआ था। उन्होंने अपना स्कूल दिल्ली और हरिद्वार में पूरा करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से अपनी स्नातक पूरा की। इसी दौरान उन्हें पहली बार पर्दे पर रीनू नाथन की एक म्यूजिक वीडियो "थिरकती क्यों हवा" में देखा गया। इस वीडियो में उन्हें देखने के बाद रामोजी राव ने अपनी अगली फिल्म 'इष्टम' में साइन कर लिया। हालांकि फिल्म के रिलीज होने तक श्रिया ने और चार फिल्में साइन कर ली थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। किसी ने सोचा भी नहीं था कि श्रिया कभी तमिल और तेलुगू फिल्मों की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक बन जाएंगी।
श्रिया को फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप बनाने के लिए 15 वर्षो तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी हैं। एक मासूम चेहरा, सेक्सी फिगर होने के अलावा वह एक टेलेंटेड अभिनेत्री भी हैं।
आज उनके 33वें जन्मदिन पर बात करते हैं कि वह कैसे दक्षिण भारत फिल्मों की पसंदीदा अभिनेत्री बनीं-