1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धूलिया के साथ काम करना मेरा सौभाग्य : श्रुति हासन

धूलिया के साथ काम करना मेरा सौभाग्य : श्रुति हासन

 Written By: IANS
 Published : Jun 18, 2015 12:16 pm IST,  Updated : Jun 18, 2015 12:25 pm IST

मुंबई: अभिनेत्री श्रुति हासन ने हाल ही में निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'यारा' की शूटिंग पूरी की है। श्रुति का कहना है कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने करियर में इतनी जल्दी धूलिया

धूलिया के साथ काम करना...- India TV Hindi
धूलिया के साथ काम करना मेरा सौभाग्य : श्रुति हासन

मुंबई: अभिनेत्री श्रुति हासन ने हाल ही में निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'यारा' की शूटिंग पूरी की है। श्रुति का कहना है कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने करियर में इतनी जल्दी धूलिया के साथ काम करने का मौका मिला। श्रुति ने कहा, "तिग्मांशु सर के साथ काम करना अद्भुत रहा। मैं खुश हूं कि उन्होंने मुझे इतना अच्छा किरदार निभाने का मौका दिया। भाग्यशाली हूं कि करियर की शुरुआत में उनके साथ काम करने का मौका मिला।"

धूलिया ने फिल्मों में भी काम किया है। श्रुति को लगता है कि यह धूलिया के लिए काफी लाभकारी है।

उन्होंने कहा, "वह एक अच्छे अभिनेता भी हैं। वह दोनों माध्यमों को अच्छी तरह से समझते हैं। इसलिए वह अपने दृष्टिकोण को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।"

इस फिल्म में श्रुति के साथ, विद्युत जामवाल और अमित साध भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन