1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी ने कहा, कलाकार के रूप में पहचान बनाना जरूरी

सोनाक्षी ने कहा, कलाकार के रूप में पहचान बनाना जरूरी

 Published : Jan 28, 2017 01:37 pm IST,  Updated : Jan 28, 2017 01:37 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा ने अब तक के अपने करियर में कई चुनौतिपुर्ण किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। अक्सर उन्हें अपनी फिल्मों में मारधाड़ करते हुए देखा जाता है। 'फोर्स 2' और ‘अकीरा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं सोनाक्षी ने हाल ही में कहा कि...

sonakshi sinha- India TV Hindi
sonakshi sinha

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वालीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अब तक के अपने करियर में कई चुनौतिपुर्ण किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। अक्सर उन्हें अपनी फिल्मों में मारधाड़ करते हुए देखा जाता है। 'फोर्स 2' और ‘अकीरा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं सोनाक्षी ने हाल ही में कहा कि किसी कलाकार के लिए स्टाइल स्टेटमेंट बनने की तुलना में कलाकार बनना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़े:-

स्टाइल स्टेटमेंट के बारे में पूछे जाने पर सोनाक्षी ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं जिस क्षेत्र में हूं, यहां यह जरूरी है लेकिन मेरे लिए यह शीर्ष पर नहीं है। यहां बहुत कुछ है, जैसे कलाकार के रूप में छाप बनाना, अच्छे व्यक्ति के तौर पर दूसरों की मदद करना, जो निश्चित रूप से फैशन स्टेटमेंट से ऊपर है।"

उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी को लैक्मे फैशन वीक 2017 समर/रिसॉर्ट में डिजाइन मोनिशा जयसिंह के लिए वॉक करते देखा गया था। सोनाक्षी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'नूर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह एक पत्रकार की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी।

सनहिल सिप्पी के निर्देशन में बनी 'नूर' सबा इम्तियाज के उपन्यास 'कराची, आई लव यू' पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन