नई दिल्ली: साल 2015 बॉलीवुड में कदम रख रहे नए सितारों के लिए बहुत ही बुरा रहा है। जहां सभी न्यूकर से लदी हुई फिल्में बॉक्स आफिस पर पहले दिन 1 करोड़ रुपए भी नहीं कमा पाई, वहां सिर्फ भट्ट कैंप में बनी 'खामोशिया' ही एक मात्र फिल्म थी जिसने रिलीज के दिन 1.9 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। लेकिन उसमें भी अली फजल मुख्य भूमिका में थे जो पहले कई फिल्मों में काम कर चुके हैं हालांकि सपना पब्बी और गुरमीत चौधरी बिल्कुल नए सितारे थे।
एक और नई जोड़ी के साथ जो फिल्म बनी थी वो है 'सेकेंड हैंड हस्बंड' जिसने गिप्पी ग्रेवाल और टीना अहूजा को लॉन्च किया था। ये फिल्म पर्दे पर बुरी तरह पिटी और पहले दिन सिर्फ 60 लाख रुपए ही कमा पाई। इन सभी फिल्मों में खामोशिया ही थी जिसने पहले वीकेंड में 6.5 करोड़ का ठीक-ठाक बिजनेस किया था।
अब उम्मीदें है हीरो से जिसमें सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं और लग रहा है कि खामोशियां के वीकेंड कलेक्शन को ये पहले दिन ही पार कर जाएगी।
ये भी पढ़ें- हीरो फिल्म रिव्यू
खबरों की माने तो फिल्म को करीब 35 प्रतीक्षत ओपनिंग मिली है जो दिन के ढलने तक और बढ़ेगी ही। शाम को उम्मीद है की करीब 50 प्रतीक्षत शो फुल जाएंगे जो कि नए सितारों को ध्यान में रखते हुए काफी शानदार है।
सलमान खान के बैनर की फिल्म होने की वजह से इसको फायदा तो पहुंचा ही है। दबंग खान ने कोई कसर नहीं छोड़ी फिल्म को सूरज और आथिया के साथ प्रमोट करने में जिससे दर्शकों में फिल्म को लेकर विश्वास बड़ा है। अब देखना ये है कि वो सब फिल्म के लिए कितना कारगर साबित होता है।
अगली स्लाइड में देखिए फिल्म का ट्रेलर-