1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेश बाबू की 'श्रीमंथुडु' ने पहले वीकेंड में कमाए 50 करोड़ रुपए

महेश बाबू की 'श्रीमंथुडु' ने पहले वीकेंड में कमाए 50 करोड़ रुपए

 Written By: IANS
 Published : Aug 10, 2015 06:59 pm IST,  Updated : Aug 10, 2015 07:01 pm IST

चेन्नई: सुपरस्टार महेश बाबू अभिनीत तेलुगू फिल्म 'श्रीमंथुडु' ने दुनियाभर में शुरुआती सप्ताहांत में लगभग 50 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ ने आईएएनएन को बताया, "शुरुआती सप्ताहांत में लगभग

'श्रीमंथुडु' ने पहले...- India TV Hindi
'श्रीमंथुडु' ने पहले वीकेंड में कमाए 50 करोड़ रुपए

चेन्नई: सुपरस्टार महेश बाबू अभिनीत तेलुगू फिल्म 'श्रीमंथुडु' ने दुनियाभर में शुरुआती सप्ताहांत में लगभग 50 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ ने आईएएनएन को बताया, "शुरुआती सप्ताहांत में लगभग 50 करोड़ रुपए और 60 करोड़ रुपए के बीच कमाई होने का अनुमान है। सटीक आंकड़ा अभी नहीं मिला है। रिलीज वाले दिन फिल्म ने 31 करोड़ रुपए कमाए थे।"

कोरातला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रुति हसन के साथ जगपथी बाबू, राजेन्द्र, संपत राज, सुकन्या और हरिश उथामन मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म में एक करोड़पति एक गांव को गोद लेने का फैसला करता है और इस प्रक्रिया में उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

सोमवार के दिन फिल्म ने अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर 20 लाख डॉलर कमाए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन