1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन को पसंद है इन कलाकारो की बॉडी

सनी लियोन को पसंद है इन कलाकारो की बॉडी

 Written By: IANS
 Published : Sep 15, 2015 07:41 am IST,  Updated : Sep 15, 2015 11:51 am IST

मुंबई: पॉर्न फिल्मों की दुनिया छोड़ बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर रहीं सनी लियोन ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को प्रेरित करने के लिए व्यायाम के तरीकों वाला अपना डीवीडी लांच किया। इस मौके

सनी लियोन को पसंद है इन...- India TV Hindi
सनी लियोन को पसंद है इन कलाकारो की बॉडी

मुंबई: पॉर्न फिल्मों की दुनिया छोड़ बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर रहीं सनी लियोन ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को प्रेरित करने के लिए व्यायाम के तरीकों वाला अपना डीवीडी लांच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्म जगत में प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन के बदन सबसे शानदार हैं। डीवीडी 'सुपर हॉट सनी मॉर्निग्स' को लांच करने के बाद लियोन ने कहा, "प्रियंका का बदन बहुत सुगठित है। मैं सोचती हूं, काश! मेरा भी बदन उनकी तरह होता।"


उन्होंने कहा, "पुरुष कलाकारों में ऋतिक रोशन का बदन बहुत सुगठित है।..लगभग सभी अभिनेता और अभिनेत्रियां सुगठित शरीर चाहते हैं, वे कैमरे के सामने अच्छा दिखना चाहते हैं और इसके लिए वर्कआउट करने की जरूरत है।"

डीवीडी 'सुपर हॉट सनी मॉर्निग्स' में बतया गया है कि जिम गए बगैर कैसे शरीर को सुगठित किया जा सकता है।

india tv

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन