मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना चुकी हैं। लेकिन अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं स्वरा का कहना है कि बॉलीवुड में सितारों को उनके सौंदर्य के आधार पर आंका जाता है। ट्विटर पर मंगलवार को एक सवाल-जवाब सत्र के दौरान स्वरा ने अपने प्रशंसकों तथा फॉलोअर्स से बात की। इस दौरान प्रशंसकों ने स्वरा से बॉलीवुड द्वारा सिखाए गए एक सबक के बारे में पूछा।
इसे भी पढ़े:-
- स्वरा ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए घटा रही हैं वजन
- स्वरा भास्कर बनी लेखिका, लिख डाली एक प्रेम कहानी
- करीना के ‘वीरे दी वेडिंग’ में न होने की खबरों पर बोलीं सोनम
इस पर स्वरा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "बॉलीवुड में आपको अपने सौंदर्य के आधार पर आंका जाता है। इस सबक ने मुझे इस कहावत का अनुसरण करना सिखा दिया कि अगर आप रोम में हैं, तो वही करें जो रोमानियाई करते हैं।"
एक अन्य ट्विटर उपयोगकर्ता ने स्वरा से पूछा कि क्या बॉलीवुड के ग्लैमर ने विभिन्न प्रकार के थियेटर प्रारूपों पर दबदबा बना लिया है? इस पर स्वरा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में दो माध्यमों को देखा जाना चाहिए।
स्वरा ने कहा, "यह एक तथ्य है कि थियेटर कलाकारों के लिए सच में एक माध्यम है और हमेशा रहेगा। सिनेमा निर्देशकों का माध्यम है।"
स्वरा को पिछले दिनों हम 'निल बटे सन्नाटा' में अपने अभिनय का जौहर दिखाते हुए देख चुके हैं। इस फिल्म को फिल्म समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई थीं। फिलहाल स्वरा अपनी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की तैयारियों में काफी व्यस्त हैं। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था वह खास इस फिल्म के लिए वजन भी घटा रही हैं। फिल्म वह उनके अलावा करीना कपूर खान और सोनम कपूर भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।