1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मोहित प्रतिभावान संगीतकार हैं : सिद्धार्थ

मोहित प्रतिभावान संगीतकार हैं : सिद्धार्थ

 Written By: IANS
 Published : May 09, 2015 05:47 pm IST,  Updated : May 09, 2015 05:51 pm IST

मुंबई:  फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा निर्देशक मोहित सूरी की तारीफें करते थक नहीं रहे। मोहित की आने वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' का शीर्षक गीत शुक्रवार को जारी हुआ। सिद्धार्थ ने कहा कि मोहित एक

मोहित प्रतिभावान...- India TV Hindi
मोहित प्रतिभावान संगीतकार हैं : सिद्धार्थ

मुंबई:  फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा निर्देशक मोहित सूरी की तारीफें करते थक नहीं रहे। मोहित की आने वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' का शीर्षक गीत शुक्रवार को जारी हुआ। सिद्धार्थ ने कहा कि मोहित एक प्रतिभावान संगीतकार हैं।

 

मोहित के निर्देशन वाली फिल्म 'एक विलेन' में सिद्धार्थ ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

 

सिद्धार्थ (30) ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, "गलियां (फिल्म 'एक विलेन' का गाना) को लगभग एक साल हो चुके हैं और अब मोहित का दूसरा खूबसूरत गाना फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' का शीर्षक गीत बाजार में है। मोहित, आप एक प्रतिभावान संगीतकार हैं, मुझे यह गाना बेहद पसंद आया।"

मोहित सूरी की 'हमारी अधूरी कहानी' 12 जून को प्रदर्शित होगी, जिसमें विद्या बालन, इमरान हाशमी और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन